समस्तीपुर, दिसम्बर 10 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर वार्ड एक निवासी सुरेंद्र झा ने अपने मंदबुद्धि पुत्र की गुमशुदगी को लेकर थाना में लिखित आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है। बताया है कि मेरा पुत्र अभय कुमार झा उर्फ पप्पू झा (45) मंदबुद्धि का है। गत 16 नवंबर 2025 को साइकिल लेकर घर से निकला लेकिन अभी तक वापस नहीं आया। अपने स्तर से काफी खोजबीन किया परंतु अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...