बांदा, जनवरी 4 -- बांदा। संवाददाता भैंस बेचने का विरोध करने पर पुत्रों ने पिता को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ेाखर बुजुर्ग गांव निवासी 65 वर्षीय लल्लू के पास भैंस है। उसकी भैंस उसके तीन पुत्र बउवा, सरीफ, रईस बेच रहे थे। लल्लू ने मना किया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। तीनों लोगो ने लल्लू को लाठी से पीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया। लल्लू ने घटना की तहरीर पुलिस को दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...