सोनभद्र, अगस्त 14 -- सोनभद्र। पुत्र के दीर्घायु और मंगल कामना को लेकर महिलाओं ने गुरुवार को ललही छठ का व्रत रखा। महिलाओं ने पुत्रों के लिए व्रत रख कर उनकी दीर्घायु और संपन्नता की कामना की। जगह-जगह महिलाओं ने समूह में इकट्ठा होकर विधिवत पूजा अर्चना की। ललही छठ पर राबर्ट्सगंज नगर, घोरावल, रामगढ़, ओबरा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने समूह बनाकर तालाब, पोखर, कुएं व मंदिरों के पास कुश गाड़कर विधिवत पूजा अर्चना की। गुरुवार की सुबह से विधि विधान से पूजन किया और ललही छठ की कथा सुना। ललही छठ व्रत के दौरान महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों से पूजा की। भाद्रपद मास से कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि गुरुवार को व्रत रखने वाली महिलाओं ने सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लिया। महिलाओं ने घर के पास, नदियों या तालाब के किनारे पवित्र स्थान पर गोबर से पुताई की। उसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.