शाहजहांपुर, फरवरी 11 -- ग्रामीण ने कुछ लोगों पर पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करने एवं मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। क्षेत्र के एक ग्रामीण ने बताया कि 30 जनवरी की रात लगभग 10 बजे वह अपनी पुत्री एवं परिवार के लोगों के साथ दावत खाकर घर वापस जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में सरोवर नगर निवासी सुभाष, मनोज एवं अनूप ने अंधेरी गली में उसकी पुत्री को खींच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। पुत्री को बचाने के लिए जब वह एवं उसका भाई पहुंचे तो आरोपियों ने लाठी से पीट कर उन्हें लहूलुहान कर दिया और जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल जुगल किशोर पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.