कन्नौज, जनवरी 24 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि 13 दिसम्बर को उसकी पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने के मामले में कोतवाली गुरसहायगंज पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया था। इस कारण मंगलवार की शाम को वीरपाल, नागेन्द्र, उमेश, फूल सिंह, पारस आदि ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की। गाली गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी देते हुए कहा यदि मुकदमा वापस नहीं लिया तो गांव मे नहीं रह पाओगे। पीड़िता ने बताया कि जब उसने थाना गुरसहायगंज में शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं की गई। और उसके ही पक्ष के लोगों को थाने में बन्द कर रखा है। इसके बाद दूसरे दिन सुबह यह सभी लोग उस पर फिर हमलावर हुए। जिसका उसके पास वीडियो भी मौजूद है। एसपी विनोद कुमार ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए...