खगडि़या, नवम्बर 19 -- बेलदौर । एक संवाददाता घर में पुत्री के पहले जन्म लेने पर ननिहाल वालों ने खुशी में मंगलवार को मिठाईयां बांटी। मिठाई वितरण के बाद नवजात शिशु के स्वागत में ननिहाल वालों ने वाहन को आकर्षक तरीके से सजा कर उसे एडिशनल पीएचसी पीरनगरा से अपने घर ले गए। इस तरह का मामला मंगलवार को एडिशनल पीएचसी पीरनगरा में देखने को मिली। जानकारी के मुताबिक माली पंचायत के विष्णुपुर गांव निवासी शंभू कुमार राज की इकलौती पुत्री प्रीति राज को पहले प्रसव पीड़ा के बाद पीरनगरा एडिशनल पीएचसी में पुत्री पैदा हुई। नवजात शिशु का नाम तनु श्री रखा गया है। नवजात शिशु की नानी अनुपम राज अपने ही गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 188 की सेविका है। इस मौके पर पीएचसी में एएनएम नीतू कुमारी, संजना कुमारी, सिपी कुमारी आंगनवाड़ी केन्द्रों की सेविका ममता कुमारी, ज्योति आनंद...