मिर्जापुर, जनवरी 8 -- हलिया, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने बुधवार की देर शाम थाने में तहरीर देकर अपनी पुत्री के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। पिता ने तहरीर में बताया है कि 22 वर्षीय पुत्री बीते 9 दिसम्बर को घर से देवरी बाजार गई थी। वापस लौट कर नहीं आई। काफ़ी खोजबीन करने के बाद भी युवती का पता नहीं चलने पर युवती के पिता द्वारा युवती के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवती के गुम होने की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...