साहिबगंज, अप्रैल 12 -- राजमहल, प्रतिनिधि। पुत्री के अपहरण की घटना को लेकर थाना क्षेत्र की एक महिला ने चार लोगों पर राजमहल थाना में केस दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण पहले हुआ था। पांच सितंबर 2024 को मामले को लेकर थाना में केस दर्ज करवाई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया था। नामजद अभियुक्त एक महीने पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था। इधर बीते 7 मार्च 2025 से पुत्री घर से गायब है। पूर्ण विश्वास है कि पुत्री का अपहरण कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लड़की की बरामदगी को लेकर छापेमारी की जा रही है। मारपीट में युवक घायल, भर्ती साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर में शुक्रवार को पुरानी रंजिश में कुछ युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया है। ...