दरभंगा, मार्च 12 -- घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में लड़की के पिता ने घनश्यामपुर थाने में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दूसरी ओरअपहृत लड़की अपने प्रेमी के साथ शादी कर थाना पहुंच गई। पुलिस ने लड़का और लड़की को थाना परिसर से गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुअनि राम कुमार ने बताया कि लड़की के पिता ने छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के 24 घंटे के अंदर लड़का और लड़की ने खुद थाना परिसर में आकर सरेंडर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...