समस्तीपुर, दिसम्बर 3 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से विगत दिन पूर्व 16 वर्षीय लड़की का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में अपहृत लड़की के पिता ने थाना में आवेदन दिया है जिसमें उसने कहा है कि विगत दिन पूर्व मेरी पुत्री (16) पड़ोस के गांव के स्कूल में डमी एडमिट कार्ड लाने गई थी परंतु वह अभी तक वापस अपने घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया। इस मामले में दरभंगा जिला के नेयाम गांव के राम भरोस राम सहित तीन लोगों को आरोपित किया गया है। इस मामले में थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जांचोपरांत विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...