बोकारो, फरवरी 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। पारिवारिक सहायता केंद्र ने गुरूवार को ग्राम कुंडोरी निवासी कुमारी किरण के वैवाहिक कार्यक्रम में बर्तन सेट, वस्त्र व नगद राशि उपहार देकर सहयोग किया। संस्था के अध्यक्ष मदन मोहन महतो ने कहा कि पुत्री की शादी में सहयोग करना नेक काम है। मौके पर उपाध्यक्ष जयप्रकाश महतो, कोषाध्यक्ष समरेश कुमार महतो, संगठन सचिव मनोज कुमार महतो, सत्येंद्र कुमार, भागीरथ महतो, वीरेंद्र कुमार महतो, अनिल कुमार महतो, कैलाश महतो सहित अन्य उपस्थित थे। सदस्यों ने बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग कर वैवाहिक कार्यक्रम को सपन्न करने में अहम भूमिका निभाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...