सहरसा, मई 15 -- पतरघट, एक संवाददाता। पतरघट के लक्ष्मीपुर निवासी अशोक कुमार सिंह की पुत्री की शादी के लिए उनके घर शहनाई बजने की तैयारी चल रही थी। लेकिन बुधवार को उनके घर से उनका छोटा भाई मदन कुमार सिंह का अर्थी निकलते ही कोहराम मच गया। मालूम हो कि अशोक सिंह का छोटा भाई मदन कुमार सिंह मंगलवार की शाम बाइक से जम्हरा निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर घर के लोग खोजबीन करने लगे। भाई भतीजा अपने रिश्तेदारों के जम्हरा घर जाकर खोजबीन किया। लेकिन कोई पता नहीं चला। उसके बाद बाहरी रिश्तेदारों के घर पता करते रहे। बुधवार की सुबह जम्हरा काली स्थान से आगे मुख्य मार्ग से कुछ दुरी पर घनी बाबा स्थान के समीप ढ़लाई सड़क किनारे अर्धनग्न अवस्था में सर पर रड से प्रहार कर जख्मी अवस्था में शव देखा गया। शव मिलते ही लक्ष्मीपुर घर पर मातमी सन्नाटा छा गया। जम्हरा मे...