मिर्जापुर, मार्च 9 -- चुनार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही युवक पर नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सीएम पोर्टल व एसएसपी को पत्रक सौंप कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने बताया कि 22 फरवरी को गांव का युवक पुत्री को बहला फुसला कर कहीं भगा ले गया। 28 फरवरी को पुलिस ने किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। अभी तक सुनवाई न होने पर एसपी को पत्रक सौंप गुहार लगाई है। चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.