मिर्जापुर, फरवरी 5 -- चेतगंज। पुत्री की डोली उठने से पहले पिता की अर्थी उठ गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुत्री की शादी की खुशियों के बीच अचानक पिता की हालत बिगड़ी और अस्पताल में दम तोड़ दिया। चील्ह थाना क्षेत्र के मदनपट्टी गांव निवासी सपा के जिला महासचिव अमरेश सोनकर के पिता 68 वर्षीय खिलाड़ी लाल सोनकर की छोटी पुत्री अनीता सोनकर की बुधवार को शादी थी। गाजीपुर के शान्तिनगर से केदारनाथ सोनकर के पुत्र संजीव सोनकर की बारात आई थी। शहर के अनगढ़ रोड स्थित एक लान में शादी की रस्म चल रही थी। उसी दौरान रात लगभग दो बजे पिता खिलाड़ी लाल सोनकर की अचानक तबीयत बिगड़ी और अचेत होकर जमीन पर गिर गए। आनन फानन में परिजनों ने उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एक तरफ श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.