हापुड़, जनवरी 5 -- नगर के आदर्श नगर मोहल्ले निवासी सरोज ने बताया कि दो दिन पूर्व वह अपने घर काम कर रही थी। तभी पुत्रवधू ने अपने मायके से परिवार के लोगों को बुला लिया। उन लोगों ने आने के बाद उनके साथ अभद्रता की।विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...