चक्रधरपुर, दिसम्बर 30 -- चक्रधरपुर।वर्ष के अंतिम पौष एकादशी अथवा पुत्रदा एकादशी के अवसर पर आज शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर एकादशी व्रत का पालन किया। चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र के पांचमोड़ स्थित राधा गोविंद मंदिर में एकादशी व्रत पालन करने वाले श्रद्धालुओं ने मंदिर में विशेष पूजा अर्चना किया। शाम को मंदिर में भजन कीर्तन और आरती किया जाएगा। उसी प्रकार बालाजी मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने एकादशी व्रतधारी महिलाओं ने पूजा अर्चना किया और भगवान से सुख समृद्धि की प्रार्थना की। इसके अलावा शहर के तमाम मंदिरों में एकादशी व्रत के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वैदिक पंचाग के अनुसार पौैष मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को पौष एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा और व्रत रखने से संतान प्राप्ति होती है। इसके साथ हर...