मॉस्को, सितम्बर 5 -- डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच एक और मुलाकात तय होने वाली है। क्रेमलिन ने इस पर मुहर लगा दी है। हालांकि दोनों के बीच मीटिंग कब और कहां होगी, अभी यह तय नहीं है। क्रेमलिन से जारी बयान के मुताबिक अमेरिकी और रूसी राष्ट्रपति बहुत जल्द मिल सकते हैं। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति आवास में रात्रिभोज के बाद ट्रंप ने भी एक सवाल के जवाब में कहा था कि वह पुतिन से फिर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी बातचीत अच्छी चल रही है। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने क्या कहाक्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेश्कोव ने दोनों नेताओं के मुलाकात पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई संदेह नहीं है कि अगर राष्ट्रपति को जरूरी लगता है तो जल्द ही दोनों की मुलाकात हो सकती है। पेश्कोव ने कहा कि यह उसी तर्ज पर हुई थी, जिस तरह से अलास्का की मीटिंग हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.