कानपुर, दिसम्बर 8 -- रावतपुर के सैयद नगर निवासी सुमन पाल के मुताबिक उन्होंने अपने घर की पुताई का ठेका अंजाम अंसारी नाम के युवक को दिया था। जिसके चलते उन्होंने घर गृहस्थी का सामान नीचे वाले कमरे में रखवा दिया था। गत 28 नवंबर को अंजाम ने बिना बताए काम बंद कर दिया। कारण पूछने पर दो दिन बाद आने की बात कही थी। इधर वह एक पारिवारिक शादी में चले गए। इसी बीच ठेकेदार अंजाम ने हजारों की कीमत के पीतल के बर्तन व पांच हजार की नकदी पार कर दी। घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...