लखनऊ, मई 3 -- लखनऊ, संवाददाता विजय नगर में पुताई कारीगर ने छत पर खेल रही मासूम से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर परिवार वाले दौड़ पड़े। जिन्हें आते देख आरोपित भाग गया। यह आरोप लगाते हुए बच्ची के परिवार ने कृष्णानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। विजय नगर स्थित निर्माणाधीन मकान में पुताई का काम हो रहा है। शुक्रवार को मवैया दुर्गापुरी निवासी मो. जैद पुताई के लिए आया था। शाम करीब छह बजे वह छत पर पुताई कर रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची छत पर आकर खेलने लगी। आरोपित जैद ने टॉफी का लालच देकर मासूम को अपने पास बुलाया, जिसके बाद मासूम से दुराचार का प्रयास किया। जैद की हरकत का विरोध करते हुए बच्ची शोर मचाने लगी। जिसकी आवाज सुन कर परिवार वाले छत पर पहुंचे। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि बच्ची दूसरी कक्षा में पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.