फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 23 -- कायमगंज। संवाददाता बांग्लादेश में हिंदू युवक की निर्मम हत्या के विरोध में मंगलवार को भगवा भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। संगठन के पदाधिकारियों ने जवाहरगंज स्थित प्रदेश कार्यालय पर बैठक कर घटना की निंदा की और बाद में गुड मंडी तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका। प्रदेश कार्यालय पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। हाल ही में एक हिंदू युवक की जिस तरह बेहरमी से हत्या की गई, उसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पड़ोसी देश में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं और वहां की सरकार दंगाइयों पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। इसके बाद दर्जनों कार्यकर्ता नारेबाजी करते ...