शाहजहांपुर, फरवरी 14 -- डाक बंगला परिसर में धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी गुट) के कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के समाधान न होने पर शुक्रवार को तहसीलदार, सीओ और कोतवाल का पुतला दहन करने का ऐलान किया था। तय कार्यक्रम के तहत जैसे ही कार्यकर्ता पुतला लेकर पहुंचे, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे छीनने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई और नारेबाजी होने लगी। धक्का-मुक्की में पुवायां इंस्पेक्टर के हाथ में हल्की चोट आई। बाद में नायब तहसीलदार रिजवान खान ने धरनास्थल पर पहुंचकर जिला अध्यक्ष भारत सिंह यादव से वार्ता की और समस्याओं के समाधान के लिए दो दिन का समय मांगा। यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.