पटना, फरवरी 19 -- पटना में फुलवारी थाना क्षेत्र के एनएच-139 के पास स्थित सुमित्रा पैलेस अपार्टमेंट के सातवीं मंज़िल से गिरकर छात्रा की मौत के मामले में संदिग्धों का पुलिस नार्को टेस्ट करवाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में गुरुवार को न्यायालय में आवेदन दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है तथा कई ऐसे संदिग्ध हैं जिनका नार्को टेस्ट कराना जरूरी है। जांच कार्य के दायरे को और बढ़ाया जा रहा है। घटना से जुड़े पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि अब तक पूछताछ में कुछ अहम सुराग मिले हैं। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद संदिग्धों का नार्को टेस्ट कराकर सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जाएगी। छात्रा के परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.