पिथौरागढ़, अक्टूबर 4 -- पिथौरागढ़। नगर के विभिन्न संगठनों ने रामलीला के दौरान रावण परिवार के पुतले बनाने में अहम भूमिका निभा रहे पुतला कमेटी के अध्यक्ष अकबर खान को सम्मानित किया। सामाजिक सरोकारों से जुड़े जुगल किशोर पांडेय के नेतृत्व में हुए एक कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अकबर को कुमाउनी टोपी पहनाकर व माल्यापर्ण कर सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्षो से अकबर रामलीला में मेघनाथ, कुभकरण आदि के पुतले बनाकर हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिशाल कायम कर रहे हैं। अकबर ने सम्मान के लिए आभार जताया। यहां राहुल शाह, भानू पांडे, पार्षद अनिल वर्मा, त्रिभुवन बसेड़ा, अनिल जंग, पिंकू महरा, रोहित शाह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...