प्रयागराज, दिसम्बर 13 -- माघ मेला क्षेत्र के परेड मैदान में विश्व हिंदू परिषद की ओर से लगाए जाने वाले शिविर का भूमि पूजन शनिवार को वैदिक विधिविधान से संपन्न हुआ। यह शिविर 22 दिसंबर से 15 फरवरी तक संचालित रहेगा, जिसमें देशभर से श्रद्धालु, संत और संगठन से जुड़े कार्यकर्ता भाग लेंगे। शिविर में हिंदू धर्म, संस्कृति और समाज से जुड़े विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। विशेष रूप से मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी, बजरंग दल, गो रक्षा, वेद विद्यालय, सामाजिक समरसता, धर्म प्रसार, परिवार व्यवस्था, संस्कार जागरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। संत सम्मेलन का भी आयोजन प्रस्तावित है। मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत के प्रचारक रमेश ने कहा कि यह भूमि आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत पुण्य है। यहां लिया गया संकल्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.