चतरा, फरवरी 8 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के चौखड़ा गांव में समाजसेवी सह पंचायत स्वयं संघ के प्रखंड अध्यक्ष मदन यादव के पिता स्व. कृत यादव के पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्र के गणमान्य लोगो ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया। पुण्यतिथि सह श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि दिगंवत के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है तभी उनके अधूरे कार्यों को पूरा किया जा सकता है। मौके पर विहार और यूपी के मगही बिरहा के सूपर स्टार गायक भंटालाल यादव और शिवानी शेरनी के द्वारा एक से बढकर एक निर्गुण गीत संगीत प्रस्तुत किया गया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बिनोद भोगता, दीपक साहू प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि देवलाल यादव, पूर्व मुखिया चन्द्रदेव...