पाकुड़, जनवरी 30 -- पाकुड़। प्रतिनिधि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्य तिथि गुरुवार को मनाया गया। इस दौरान गांधी चौक में उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने महात्महा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। इधर झामुमो पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय पिता महत्मा गांधी के पुण्य तिथि मनाए गई। संपूर्ण विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाला आंदोलन कारी एवं राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर गांधी चौक में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मौके मुकेश सिंह, नूर आलम, रियाज अंसारी, कमल राउत, राजेश यादव, आदित्य तिवारी, अब्दुल हलीम, बजल अहमद, रियाज समीम उपस्थित थे। पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत की अगुवाई में राष्ट्...