सासाराम, जून 3 -- सासाराम, नगर संवाददाता। शहर के सिविल लाइंस में स्थित सीएमसी केंद्र में मंगलवार को भूतपूर्व प्राचार्य डॉ. रामाशंकर सिंह की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। जहां लोगों ने डॉ. रामाशंकर सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी। माल्यार्पण करने वालों में डॉ दिनेश शर्मा, कमलाकांत पाण्डेय अधिवक्ता, अतुल सिंह, संजय सिंह, अर्जून सिंह एवं अन्य शामिल रहे। मौके पर अतिथियों ने अपने संबोधन में शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. रामाशंकर सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि डॉ. रामाशंकर सिंह लंबे समय तक शहर के सबसे प्रतिष्ठित विद्यालय श्री शंकर उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य के पद पर रहे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 1996 में राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। शिक्षक के रूप में लंबे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.