श्रावस्ती, मई 18 -- श्रावस्ती, संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से रविवार को परिषद के संस्थापक सदस्य स्व, बीएन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान राज्य कर्मचारियों ने कर्मचारी नेता के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही कर्मचारी हितों में उनके संघर्षों पर चर्चा हुई। पुण्यतिथि को लेकर कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने संगठन के प्रति अपने नेता के योगदान को याद किया और उनके चित्र पर फूलमाला पहनाकर नमन किया। इस दौरान परिषद के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार यादव ने कहा कि परिषद के संस्थापक व कर्मचारी नेता स्व. बीएन सिहं ने कर्मचारियों के हितों को लेकर संघर्ष किया। उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान की और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अंतिम समय तक संघर्ष करते रहे। उन्होंने कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.