रायबरेली, दिसम्बर 28 -- डीह। स्व. सूर्य प्रताप सिह की छठवीं पुण्य तिथि पर उनके पौत्र आशीष सिंह उर्फ आशू सिंह ने गरीबों की सेवा की। आशीष सिंह कहा कि सेवा करके आत्म संतुष्टि मिलती है। उन्होंने गरीबों को कंबल के साथ ही हर तरह की मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विनोद जायसवाल, सन्त बक्स सिंह, तेज़ बहादूर सिह, यदुनाथ शरण सिंह, विनोद सिंह, पूर्व प्रधान सुनील जायसवाल, मनोज सिह, अजय सिंह, अभिषेक सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...