फतेहपुर, जनवरी 21 -- बिंदकी। कुंवरपुर रोड स्थित स्वागत वाटिका में समाजसेवी स्मृति शेष लखन लाल की आठवीं पुण्यतिथि पर विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने कंबल वितरण किया। इस दौरान पांच सौ असहाय परिवारों को बांटे गए। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद बाबू टाटा कौन बनेगा करोड़पति में प्रतिभाग करने वाली आस्था ओमर व एशियाई योगासन चैंपियनशिप गोल्ड मेडलिस्ट नीतू सिंह, अनामिका सिंह को भी सम्मानित किया गया। यहां मुन्नालाल सोनकर, कृष्णा ओमर, गोपाल बाबू, प्रेम बाबू, अतुल द्विवेदी समेत तमाम लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...