मथुरा, नवम्बर 21 -- मथुरा। ब्रह्मलीन गीतानंद महाराज की 21वीं पुण्यतिथि 23 नवंबर को गीता आश्रम वृंदावन में श्रद्धाभाव से मनेगी। इसमें भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री केएन गोविंदाचार्य, हाईकोर्ट के पूर्व जज एसएस कुलश्रेष्ठ एवं कई प्रमुख धर्माचार्य मौजूद रहेंगे। मुमुक्षु मंडल एवं आश्रम के महंत महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी अवशेषानंद महाराज ने कहा कि इसमें भारत ही नहीं, अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा आदि देशों में रहने वाले उनके शिष्य व अनुयायी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यहां हजारों साधु संत एवं जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र, कंबल आदि वितरित होंगे। श्रद्धांजलि सभा प्रातः 10 से 11:30 बजे तक एवं इसके बाद भंडारा आयोजित होगा। आश्रम परिसर में कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। स्वामी अवशेषानंद महाराज ने कहा कि संत गीतानंद महाराज समाजसेवा, गौसंरक्षण, संस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.