गोपालगंज, फरवरी 7 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। शहर के राजेंद्र बस पड़ाव के समीप स्थित युवा शक्ति मंच के कार्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी स्व. दीनानाथ आर्या की 52वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व नंदकिशोर आर्या ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्व. दीनानाथ आर्या ने आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान चल रहे नमक आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसके कारण उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा उन्हें ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्व. दीनानाथ आर्या के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंच के संयोजक विकास आर्या ने कहा कि हम सभी को ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी के विचारों को आत्मसात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.