हजारीबाग, नवम्बर 8 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के पूर्व अध्यक्ष दीनानाथ बत्रा की प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार को आभासी स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस आभासी स्मृति व्याख्यान में मुजफ्फरपुर, बिहार के राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ राजेश्वर परासर ने कहा कि किसी महापुरुष की पहचान उनके पुण्यतिथि से होती है। उनकी भारतीय शिक्षा में इतिहास का मूल्यांकन का अनुभूति आज हो रहा है। राष्ट्रीय सह संयोजक सह राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनबाद के संस्थापक प्राचार्य वासुदेव प्रसाद ने बत्रा के जीवन शैली पर प्रकाश डाला। इस व्याख्यान की शुरुआत दक्षिण बिहार के संयोजक हरीश दास ने सरस्वती वंदना से की। राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ सविता सेंगर, प्रांत अध्यक्ष सह झारखंड राय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीयूष रंजन, प्रांत संरक्षक डॉ अखौ...