बलिया, फरवरी 4 -- लालगंज। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैप्टन भूपनारायण सिंह की पुण्यतिथि पर बुधवार को उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि सेनानी स्व. सिंह देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिए थे। उनका जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है। उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्चि श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर सीबी मिश्र, परमेश्वर गिरी, पूर्व प्रधान राज नारायण सिंह, धर्मवीर, राजीव सिंह, सुशील पाण्डेय, पारस, सुरेश, रामजी पांडेय, पवन मिश्र आदि थे। मोहन सिंह ने आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.