बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के छोटी पहाड़ी मोहल्ले में बुधवार को शंखनाद साहित्यिक मंडली ने साहित्यकार रामचंद्र प्रसाद अदीप की 12वीं पुण्यतिथि मनायी। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने उन्हें हिंदी और मगही साहित्य के महान साहित्यकार व निर्भीक लेखक बताया। कहा कि उन्होंने ग्रामीण व शहरी कथाओं को अपने लेखन में अच्छी तरह से समाहित किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. लक्ष्मीकांत सिंह व संचालन नवनीत कृष्ण ने किया। मौके पर राकेश बिहारी शर्मा, प्रो. शकील अहमद अंसारी, रामप्रसाद सिंह, राजहंस, कामेश्वर प्रसाद, अमन कुमार, अमित कुमार यादव, धीरज कुमार, अरुण बिहारी शरण, सुमित बिहारी, श्याम बिहारी, माला देवी, स्नेहा राधा, रामसागर राम आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...