मैनपुरी, दिसम्बर 18 -- बेवर। क्षेत्र के कपिलमुनि महाविद्यालय पर गुरुवार को संस्थापक मेजर युधिष्ठिर सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर साधु संतों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह राठौर ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि राजनीति में लगातार गिरावट आ रही है। वहीं मौजूदा समय में साधुओं के आचरण में भी गिरावट आई है। उन्होंने आगे कहा कि प्रभु श्रीराम किसी की बपौती नहीं हैं वे सब के आराध्य हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता का ऋण चुकाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चंद्र त्रिपाठी व संचालन कॉलेज सचिव शैलेंद्र सिंह विल्टन ने किया। कार्यक्रम में साधु-संतों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आदेश कुमारी, पूर्व आईजी सुधींद्र कुमार सिंह, इंजीनियर मनोज कुमार, प्रदीप सिंह, डा. मयंक सिंह, नीरू...