जौनपुर, दिसम्बर 16 -- जौनपुर, संवाददाता। अपना दल (एस)के वाजिदपुर स्थित जिला कार्यालय पर सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजनत कर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि मनाई गई। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने सरदार पटेल, डॉ.भीमराव अंबेडकर तथा पार्टी के संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई। देश में 562 स्वतंत्र रियासतों का एकीकरण करके अखंड भारत का निर्माण किया। पटेल ने इन रियासतों को भारतीय संघ में शामिल करने का ऐतिहासिक कार्य किया। संचालन जिला महासचिव उदयभान पटेल ने किया। इस मौके पर अनिल जायसवाल, हरिहर प्रसाद पटेल, राज नारायण पटेल, बजरंगी पटेल, राजेश मिश्रा, जयप्रकाश पटेल, सत्येंद्र पटेल, योगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.