हरिद्वार, फरवरी 4 -- ब्रह्मलीन श्रीमज्जद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज की सातवीं पुण्यतिथि पर अखाड़ा परिषद से जुड़े सभी 13 अखाड़ों के संत-महापुरुषों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। भीमगोड़ा स्थित स्वामी जगन्नाथ धाम ट्रस्ट में महामंडलेश्वर स्वामी अरुण दास महाराज के संयोजन में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि साकेतवासी स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज त्याग, तपस्या और सेवा की जीवंत प्रतिमूर्ति थे। सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण और उन्नयन के साथ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण आंदोलन में उनका योगदान स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके परम शिष्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण दास महाराज जिस निष्ठा से गुरु परंपराओं को आगे बढ़ा रहे हैं, वह...