जौनपुर, फरवरी 15 -- बरईपार, संवाददाता। क्षेत्र के लखेसर गांव के पूर्व प्रधान बबऊ राम यादव की तीसरी पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सपा नेता केशजीत यादव ने कहा कि बबऊ राम यादव आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे। समाजसेवा, सरलता और सहज व्यवहार उनकी पहचान थी। सभा में राहुल यादव, उमेश यादव, हीरालाल यादव और दिनेश शर्मा ने कहा कि उनका जीवन समाजसेवा के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बड़े पुत्र अधिवक्ता जय मंगल यादव ने आगंतुकों का स्वागत किया। अध्यक्षता राम कृपाल यादव तथा संचालन दिनेश कुमार शर्मा ने की। सभा में जय सिंह यादव, मेवा लाल यादव, नवनीत कुमार, प्रेमचंद यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.