देवघर, नवम्बर 25 -- देवघर। गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन देवघर में मंगलवार को विद्यालय की पूर्व चेयरपर्सन स्व.गीता देवी तुलस्यान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, सभी शिक्षकों तथा सभी विद्यार्थियों द्वारा स्व. गीता देवी तुलस्यान की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद विद्यालय प्रांगण में सामूहिक रूप से वैदिक विधि- विधान से हवन यज्ञ करवाया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य ने स्वर्गीय गीता देवी तुलस्यान की संक्षिप्त जीवनी बताते हुए कहा कि वे एक महान शिक्षाविद् ,कर्मठ एवं उदार समाज सेविका थी। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उनके कार्य कभी नहीं भुलाए जा सकते। डीएवी कास्टर टाउन देवघर की स्थापना स्वर्गीय गीता देवी तुलस्यान की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है। उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.