महाराजगंज, अगस्त 17 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर शनिवार को नपा अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी एवं भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ अटल चौक पर स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व पीएम को शिद्दत से याद किया गया। नपा अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि वाजपेई जी ऐसे राजनेता थे जो गरीबों के उत्थान के लिए पूरा जीवन संघर्ष करते रहे। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री रहते वाजपेई जी ने देश को मजबूत करने का काम किया। इस दौरान सुधांशु वर्मा, सुनील गुप्ता, राजन वर्मा, संतोष जायसवाल ,ओमप्रकाश वर्मा, राजा सिंह, मनोज जायसवाल, कमलेश साहनी, सभासद धर्मात्मा जायसवाल,राहुल दुबे,अनिल जायसवाल,अभय कुमार, सुनील जायसवाल, अशोक रौनियार ने श्रद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.