पटना, नवम्बर 27 -- पुण्यतिथि पर गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह को राजद के प्रदेश कार्यालय में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल की अध्यक्षता में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें मंडल मसीहा के रूप में याद किया। उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सात दलों को मिलाकर वीपी सिंह ने राष्ट्रीय मोर्चा का गठन किया था। प्रधानमंत्री बनने से पहले केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने पिछड़ों को आरक्षण दिया तथा सामाजिक न्याय की धारा को मजबूत किया। उन्होंने मंडल आयोग की अनुशंसाओं को लागू किया। हालांकि, बहुत सारी अनुशंसाएं अब तक लागू नहीं हो सकी हैं। राजद उन अनुशंसाओं को लागू कराने के लिए कृत संकल्पित है। उदय नारायण चौधरी, अ...