प्रयागराज, दिसम्बर 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। अखिल भारतीय सरदार पटेल संस्थान परिसर में सोमवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। नागरिक मोर्चा के संयोजक पार्षद शिवसेवक सिंह ने कहा कि लौह पुरुष ने आजादी के बाद 500 से अधिक रियासतों को भारत में मिलाकर देश के लिए सबसे बड़े काम किया। मौजूदा समय में विभिन्न जातियों और धर्मों में बंटे नागरिकों को एक होने की जरूरत है यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इधर नगर निगम की ओर से भी सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया है। इस मौके पर संतोष तिवारी, अनिल सिंह, राजेश सिंह, उमाशंकर सुदर्शन, हनुमान बलि पटेल, जीत राज हेला, सुनीता रान, प्रमोद हेला समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.