आरा, जनवरी 1 -- जगदीशपुर। बिहिया नगर के आदर्श क्लोनी में गुरुवार को स्व. उमा देवी की 25वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ सेवा करने का संकल्प लेकर मनाई गई। वक्ताओं व परिजनों ने उनके तैलीय चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया। मौके पर भाकपा जिला सचिव उत्तम प्रसाद गुप्ता, रिटायर्ड डाकपाल अंगद ओझा, पूर्व प्रधानाध्यापक रामेश्वर सिंह, मुन्ना ओझा, राहुल गुप्ता, जवाहर स्वर्णकार, गिरजा ओझा, रधुराई ओझा, सुगंधी देवी, उमेश गुप्ता सहित कई उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...