आजमगढ़, जनवरी 30 -- आजमगढ़। राष्ट्रीय साहू गांधी समाज ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनाथ साहू के नेतृत्व मे साहू गांधी समाज के लोग शुक्रवार की सुबह कलक्ट्रेट में एकत्रित होकर प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी के दौरान रामधुन गाते हुए चल रहे थे और महात्मा गांधी अमर रहे के नारे भी लगा रहे थे। कलक्ट्रेट से निकली रैली रैदोपुर स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंची। तत्पश्चात गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। महात्मा गांधी के शहीदी दिवस में राम प्रसाद साहू, विनोद साहू, बद्री प्रसाद साहू, शशि भूषण साहू, सुरेंद्र साहू आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.