अररिया, फरवरी 13 -- अररिया, निज संवाददाता राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल आहवान पर आगामी 22 फ़रवरी को भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पटना के बापू सभागार में आयोजित पुण्यतिथि पर जिले की भागीदारी को लेकर गुरुवार को पार्टी की बैठक हुई। राजद कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अविनाश आनंद ने की।बैठक में मौजूद पार्टी नेता,संगठन पदाधिकारियों ने पुण्यतिथि में अररिया जिला से पटना में मजबूत भागीदारी पर बल दिया और कई सुझाव दिये।जिला राजद की ओर से इस कार्यक्रम में काफी संख्या में कार्यकत्र्ता बापू सभागार में उपस्थित रहेंगे।राजद के नेता, जिला कार्यकारिणी,जिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी प्रखंड और नगर अध्यक्ष ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के बुलावे...