छपरा, मार्च 8 -- छपरा, एक संवाददाता। ब्रजकिशोर किंडरगार्टन स्कूल के संस्थापिका धर्मशीला श्रीवास्तव की पहली पुण्यतिथि स्कूल के प्रार्थना सदन में शुक्रवार को मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मुकेश श्रीवास्तव, उप-प्राचार्य अजित कुमार, शिक्षक वृंद व विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे। श्रद्धांजलि के अवसर पर संस्थापिका के तैल चित्र पर माल्यार्पण के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भजन की प्रस्तुति की गई। विद्यालय के प्राचार्य ने संस्थापिका के व्यक्तित्व व शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी व कहा कि हम कर्तव्यनिष्ठ होकर उनके आदर्शों पर चलकर शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के पथ पर अग्रसर होते रहेंगे, यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की वरीय शिक्षिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.