अररिया, दिसम्बर 18 -- अररिया,निज संवाददाता पूर्व लोक अभियोजक के एन विश्वास की माता झुबिया देवी की तेरहवीं पुण्यतिथि गुरुवार को कुड़वा लक्ष्मीपुर में मनायी गयी।इस मौके पर उनकी समाधि स्थल पर परिवारजनों संग पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी और उन्हें याद किया गया।समाधि स्थल पर उनकी याद में फलदार पौधे लगाये गये और असहाय लोगों के बीच वस्त्र वितरण किया।श्रद्धांजलि देनेवालों में राजद जिला अध्यक्ष मंडल अविनाश आनंद,पूर्व मुखिया अरविंद विश्वास,सुधा विश्वास,दाना देवी,उपमुखिया मुकेश विश्वास, पूर्व उप मुखिया अवतार मंडल, उप सरपंच रमेश मंडल, अधिवक्ता महानंद चौपाल, समाजसेवी भीम नारायण मंडल, जयनंदन मंडल,नंदराम मंडल, विनोद मंडल,कुमार मंगलम, इंजीनियर अभिनंदन,अनिकेत कुमार,अभिनय कुमार,कमलेश्वरी मंडल, राजेंद्र मंडल सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...