अररिया, फरवरी 18 -- भरगामा, एक संवाददाता रेणु साहित्य मंच परिसर में फ्रेंड्स ऑफ आनंद के तत्वावधान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अकेला ने की। अजय अकेला ने अपने संबोधन में कहा कि पुण्यतिथि समारोह केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के संकल्प को दोहराने का अवसर है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने मंडल आयोग लागू होने से पहले ही बिहार की राजनीति में सामाजिक बदलाव की मजबूत नींव रख दी थी। साधारण परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता, संघर्ष और ईमानदारी के बल पर वह मुकाम हासिल किया, जो उस दौर में उनकी पृष्ठभूमि के व्यक्ति के लिए असंभव माना जाता था। ज्ञात हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.