पूर्णिया, जनवरी 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के श्रीनगर प्रखंड क्षेत्र के जगैली चौक पर स्वतंत्रता सेनानी ,जेपी सेनानी एवं पूर्व मुखिया गुणीलाल गोस्वामी के स्मारक स्थल पर उनकी पुण्यतिथि मनायी गयी। इस अवसर पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। लोगों ने पूर्व मुखिया गुणीलाल गोस्वामी के बताए मार्ग पर चलकर समाज के लोगों की सेवा करने के लिए जागरूक किया। पूर्व मुखिया को याद कर लोगों की आंखें नम हो गई। इस अवसर पर समाजसेवी सुमित कुमार, अजय कुमार मंडल,अभय कुमार ठाकुर, रंजीत मंडल,अशोक कुमार साह,चंदन कुमार, राजेश कुमार, मुंतसिर आलम,हसनैन आलम,ललन कुमार, रोहित कुमार चौहान, अमित कुमार आदि ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.